अमेरिका में अधिकार पत्र
इंग्लैंड और अमेरिका के बीच व्यक्ति के अधिकारी के प्रश्न को देखने के ढंग में मूलभूत अन्तर यह है। वह अन्तर यह है कि इंग्लैंड के लोग कार्यपालिका की शक्ति के प्रयोग से व्यक्ति के अधिकारों को संरक्षण देने के लिए चिंतित थे जबकि अमेरिकी संविधान के रचयिता न केवल कार्यपालिका के अत्याचार से बल्कि विधान मंडल में बहुमत में हों।
इसी प्रकार अमेरिकी अधिकार विलेख (जो अमेरिका के संविधान के पहले दस संशोधनों में अन्तर्विष्ट है) विधान मंडल पर भी उतना ही आबद्धकर है जितना कार्यपालिका पर। इसके परिणामस्वरुप अमेरिका में “न्यायिक सर्वोच्चता” की स्थापना हुई है। वैसे ही जैसे इंग्लैंड में संसदीय सर्वोच्चता है। अमेरिका में न्यायालय कांग्रेस के किसी अधिनियम को अधिकार विलेख के किसी उपबंध के उल्लंघन पर असांविधानिक घोषित करने के लिए सक्षम है। इसके अतिरिक्त विधान मंडल इस बात के लिए सक्षम नही है कि आपात या राज्य के खतरे को देखते हुए मृत अधिकारों को उपांतरित या समायोजित कर सके। अमेरिका में यह शक्ति न्यायपालिका ने ले रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें